फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kal Bhairav Temple of Bageshwar

जोरशोर से चल रहा कालभैरव मंदिर का निर्माण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kal Bhairav Temple of Bageshwar
बागेश्वर में निर्माणाधीन काल भैरव मंदिर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण और काल भैरव मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। इस महीने के अंत तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। योजना के अनुरूप कार्य हुआ तो वर्ष के अंतिम महीने में श्रद्धालुओं को मंदिर का नया और भव्य रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य एक करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपये की लागत से शुरू हुआ था। जिस राशि के प्रयोग से मंदिर में ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए संग्रहालय, श्रद्धालुओं के ठहरने और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धर्मशाला का निर्माण, बागनाथ मंदिर का बिजोरा (छज्जा) बदलना और काल भैरव मंदिर का नव निर्माण शामिल था।
विज्ञापन

मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए कार्यदायी संस्था ने बदियाकोट और कटारमल के पत्थरों को लगाने का निर्णय लिया और अतिरिक्त बजट की मांग की। जिसके बाद करीब साढ़े 26 लाख की राशि का प्रबंध किया गया। इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। काल भैरव मंदिर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर को भी आकर्षक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण भी अंतिम चरण में
बागेश्वर। सरयू नदी पर बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत के लिए बन रहे स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर की ओर से पुल के एप्रोच का निर्माण किया जाना है। तीन करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद उत्तरायणी मेले के दौरान सरयू नदी में अस्थायी पुल निर्माण की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को चौक बाजार से नुमाइशखेत जाने के लिए अधिक दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी।

बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के लिए 30 नवंबर की सीमा निर्धारित की गई है। वहीं पुल के निर्माण में भी 15 से 20 दिन का समय लगेगा। दिसंबर में मंदिर का सौंदर्यीकरण और पुल का निर्माण कार्य हरहाल में पूरा करा लिया जाएगा।
- चंदन राम दास, विधायक बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed