{"_id":"cfc828f4e84469007351fd65e93654a3","slug":"kakdha-damaged-the-two-storey-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकड़ा में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकड़ा में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई भारी बारिश से खोली ग्राम पंचायत के काकड़ा तोक में दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह मकान हरीश चंद्र कांडपाल की विधवा भगवती देवी का था। पीड़िता ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
अलबत्ता उसके कपड़े, बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न मलबे में दब गया। विधवा के पास पारिवारिक पेंशन के अलावा आय का दूसरा साधन नहीं है।
पीड़िता समेत ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक से तल्ला कत्यूर से मौका मुआयना कर मुआवजा देने की मांग की है।