फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kabaddi in bageshwar collage

Bageshwar News: कबड्डी के उद्घाटन मैच में कपकोट ने गरुड़ को हराया

Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi in bageshwar collage
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में चल रहे अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के एक मैच में  मे
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में दो दिनी अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कपकोट और गरुड़ महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। कपकोट की टीम ने चार अंक से जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने किया। उन्होंने खेलों को शारीरिक, मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया और वर्तमान समय में कॅरिअर में खेलों के महत्व पर चर्चा की। प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन सिंह गढ़िया ने कहा कि जिले में इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन


क्रीड़ा अधिकारी सुंदर कुमार ने अतिथियों का आभार जताया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। निर्णायक मनमोहन सिंह बसेड़ा, गणेश धपोला, गौरव उपाध्याय और प्रदीप जोशी रहे। इस मौके पर कला संकायाध्यक्ष डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. भगवती नेगी, डॉ. हेमलता, डॉ. नेहा भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैच दर मैच परिणाम
बागेश्वर। प्रतियोगिता के पहले मैच में कपकोट की टीम ने 36 अंक बनाकर जीत हासिल की, गरुड़ की टीम ने 32 अंक हासिल किए।
पिथौरागढ़ की टीम ने बलुवाकोट को 22 अंक से हराया। पिथौरागढ़ की टीम 30, बलुवाकोट की टीम 08 अंक हासिल कर सकी।
अल्मोड़ा ने लोहाघाट को एकतरफा मुकाबले में 37 अंक से हरा दिया। लोहाघाट की टीम मात्र एक अंक बना सकी, अल्मोड़ा ने 38 अंक बनाए।
भिकियासैंण की टीम ने देवीधुरा को 21 अंक से पराजित किया। भिकियासैंण की टीम के 41, देवीधुरा के 20 अंक बने।
कांटे की टक्कर तक चले मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने कपकोट को एक अंक से पराजित किया। बागेश्वर के 26 जबकि कपकोट के 25 अंक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed