{"_id":"5978c6e54f1c1bb8768b4652","slug":"junkhed-drinking-water-line-in-the-gutter-of-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन की चपेट में जखेड़ा पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन की चपेट में जखेड़ा पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पानी का टैंक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जखेड़ा से बनी कठायतबाड़ा पेयजल समूह योजना की लाइन ध्वस्त हो गई। पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर और इसके आसपास के इलाकों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। लोगों को पीने के साफ पानी के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल संस्थान से लाइन शीघ्र सुचारु करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम हुई तेज बारिश से कठायत ग्राम समूह पेयजल योजना वन परिसर के समीप भूस्खलन की चपेट में आ गई। बोल्डरों से लोहे के मोटे पाइप टूट गए। लाइन के ध्वस्त होने से नगर के कुछ हिस्सों, इसके आसपास के क्षेत्रों और कठायतबाड़ा ग्राम पंचायत में पीने के पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नलों के हलक सूखने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों को सरयू के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। इधर पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती ने कहा कि लाइन ठीक करने का काम शुरू कर दिया है जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कठायतबाड़ा और अन्य क्षेत्रों में जहां तक टैंकर जा सकता है वहां तक पानी का वितरण किया जा रहा है।