फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Junk for 32 thousand eligible families of Bageshwar

बागेश्वर के 32 हजार पात्र परिवारों के लिए झटका 

Fri, 10 Nov 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 10 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Junk for 32 thousand eligible families of Bageshwar
कुपोषण (प्रतीकात्मक चित्र)

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद होने से जिले के 32 हजार से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। अब तक बीमा योजना के तहत मुफ्त चिकित्सकीय सुविधाएं पा रहे मरीजों को विभिन्न रोगों के इलाज के लिए जेब से रकम खर्च करनी होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सामान्य बीमारी के लिए कार्ड धारक और उसके परिवार के सदस्यों को 50 हजार रुपये तक जबकि गंभीर बीमारी में 1.50 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। बागेश्वर जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से 32 हजार से अधिक परिवार जुड़े हैं।
विज्ञापन


किसी तरह की बीमारी होने पर इन परिवारों के सदस्यों को अस्पताल में किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होती है, लेकिन इस योजना के बंद होने से अब तक मुफ्त सुविधा का लाभ ले रहे लोगों को बेड चार्ज से लेकर अन्य सभी शुल्क वहन करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को सामान्य बीमारी में 50 हजार रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। योजना के बंद होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी या फिर जिला अस्पताल में फिलहाल कार्ड धारकों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed