{"_id":"6a036829674a0a53ba0819be","slug":"junior-high-school-teachers-protested-at-the-beo-offices-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124808-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने बीईओ कार्यालयों में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने बीईओ कार्यालयों में किया प्रदर्शन
Tue, 12 May 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मंगलवार को उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उपशिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश रावत के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी से मुक्ति और तीन पदोन्नति जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और उग्र होगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष तारा चंद्र भट्ट, महामंत्री तारा सिंह सोरागी, महेश चंद्र जोशी, आनंद सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे। संवाद
कपकोट और गरुड़ में शिक्षकों का प्रदर्शन
गरुड़ /कपकोट। ब्लॉक में भी शिक्षक संघ के सदस्यों ने उपशिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर उपशिक्षाधिकारी के के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर दयाल चंद्र जोशी, दीपेंद्र भट्ट, सुरेश राठौर, हुकुम सिंह, राजेंद्र धपोला आदि मौजूद रहे। गरुड़ ब्लॉक में भी शिक्षकों ने प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता दिखाई। उपशिक्षाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पूरी करने की मांग की।