फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jumped into the river to take the football, the player stuck in fast flow

फुटबाल लेने के लिए नदी में लगा दी छलांग, तेज बहाव में फंसा खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jumped into the river to take the football, the player stuck in fast flow
सरयू नदी से निकाले गए फुटबाल खिलाड़ी को परिजनों को सौंपते फायर पुलिस। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मोहल्ला नुमाइशखेत निवासी विनोद रावल बृहस्पतिवार शाम फुटबॉल खेल रहा था। तभी फुटबॉल सरयू नदी में बह गई। फुटबॉल लेने के लिए विनोद ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक तैरने के बाद वह थक गया। इस कारण वह नदी के बीच बड़े पत्थर पर जाकर बैठ गया। उसने साथी खिलाड़ियों से बचाने की गुहार लगाई। इस पर शाम करीब साढ़े छह बजे फायर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एफएसओ महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सेफ्टी यूनिट मौके पर पहुंची। टीम में शामिल लीडिंग फायरमैन गणेश चंद्र और फायरमैन महेश बंग्याल ने रस्सी, लाइफ गार्ड, लाइफ जैकेट के सहारे विनोद को सकुशल बाहर निकाला और कोतवाल टीआर वर्मा की मौजूदगी में उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

सरयू नदी के बीच बोल्डर पर बैठा फुटबाल खिलाड़ी विनोद रावल।

सरयू नदी के बीच बोल्डर पर बैठा फुटबाल खिलाड़ी विनोद रावल।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed