{"_id":"796f68ebb8586a8a19fdc33a7e252902","slug":"jtkwali-gwad-from-becoming-fierce-rural-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क न बनने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क न बनने से भड़के ग्रामीण
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीकृत चार किमी लंबी झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शुक्रवार जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने डीएम से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के लिए लोनिवि को निर्देशित करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान सुंदर सिंह स्यूनरी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि चार किमी लंबी झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क काफी समय पहले स्वीकत हो गई थी। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण के बाद पीलर लगा दिए थे, लेकिन निर्माण शुरू नहीं किया है। इस मांग पर कोटभ्रामरी मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काम जल्दी शुरू कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने डीएम से स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोहन सिंह, कुंदन सिंह, हर्ष सिंह, देव राम, नैन सिंह, मोहनी देवी, सुंदर सिंह, मोहनी देवी, देवकी देवी और बसंती देवी आदि शामिल थे। डीएम बीएस मनराल ने बताया कि सड़क निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों का वन विभाग ने छपान कर लिया है। निर्माण जल्दी शुरू कराने के लिए लोनिवि को निर्देशित किया जाएगा।