{"_id":"583c6b224f1c1b0c1ede57b4","slug":"joining-the-procession-jaipur-jal-nigam-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में शामिल होने जयपुर गए जल निगम कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में शामिल होने जयपुर गए जल निगम कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से भिकियासैंण (अल्मोड़ा) निवासी पेयजल निगम के संविदाकर्मी लक्ष्मण सिंह नेगी (52) पुत्र डुंगर सिंह नेगी कठायतबाड़ा में रहते थे। वह 23 नवंबर को अपने एक साथी की बारात में शामिल होने के लिए जयपुर गए थे।
वापसी में 26 नवंबर की शाम रेल में चढ़ते समय उनका पांव फिसल गया और प्लेटफार्म पर गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार को उनका शव एंबुलेंस के जरिए यहां लाया गया। उनकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। सरयू और गोमती के संगम पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्रगण त्रिभुवन और आशु को मुखाग्नि दी। उनके असामयिक निधन पर पेयजल कर्मियों समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक जताया है।