{"_id":"c884a29bfbe2e195f6098ec0f8a865d9","slug":"joining-it-was-only-six-out-of-21-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 में से सिर्फ छह डाक्टरों ने ही दी ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 में से सिर्फ छह डाक्टरों ने ही दी ज्वाइनिंग
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
शासन नेे जिले में 21 डाक्टरों की नव नियुक्ति दी थी। जिसमें से अब तक सिर्फ छह डाक्टरों ने ही अपनी ज्वाइनिंग दी है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. जेसी मंडल ने डाक्टरों को ज्वाइनिंग करने के कई पत्र लिख दिए हैं, लेकिन डाक्टरों पर इन पत्रों का कोई असर नहीं पड़ा।
अब सीएमओ ने नोटिस जारी कर चेताया है कि यदि डाक्टरों ने शीघ्र ज्वाइनिंग नहीं दी तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि संविदा पर एक दर्जन डाक्टर मिले थे। सभी ने ज्वाइनिंग दे दी है।