फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jhula Bridge Soon To Be Opened Said Minister

Bageshwar News: मंत्री ने डीएम को दिए झूलापुल की मरम्मत कराने के निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jhula Bridge Soon To Be Opened Said Minister
विधायक पार्वती दास ने दून में सतपाल महाराज के सामने उठाया मामला, छह महीने से बंद है ऐतिहासिक झूलापुल
विज्ञापन




बागेश्वर। 20 जुलाई 2023 से बंद ऐतिहासिक झूलापुल की मरम्मत और आवागमन सुचारू करने का मामला बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने सरकार के सामने उठाया है। विधायक के आग्रह पर सूबे के लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम को फोन कर ऐतिहासिक पुल की यथाशीघ्र मरम्मत कराकर, आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
छह महीने बाद भी पुल की मरम्मत न होने के विरोध में नौ जनवरी को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया था। विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने लोनिवि मंत्री का वीडियो जारी किया है, जिसमें सतपाल महाराज ने डीएम को निर्देश देने की बात कही है। मंत्री का कहना है कि पुल की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


आश्वासन पर माने व्यापारी

बागेश्वर। व्यापारियों ने झूलापुल की मरम्मत और आवागमन शुरू करने की लिखित में तिथि न देने पर 13 जनवरी से बागेश्वर नगर का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद करने और उत्तरायणी मेले का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को डीएम अनुराधा पाल ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया। डीएम ने पुल की मरम्मत के लिए अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी व्यापारियों को दी। शाम को एसडीएम मोनिका ने पत्रकारों से वार्ता की पुल निर्माण के संबंध में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव गोयल का पत्र जारी किया। पत्र में गोयल ने पुल की डीपीआर के लिए 18,88000 रुपये प्राप्त होने के साथ ही पुल की सर्वे आदि का ब्यौरा दिया है। एसडीएम ने कहा कि डेढ़ महीने के भीतर पुल मरम्मत की तकनीकी रिपोर्ट प्रशासन को मिल जाएगी। उसके बाद पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इधर, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा है कि वार्ता के बाद बेमियादी बंद का फैसला स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed