फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand: two vehicles of marriages fell into ditch In Kumaon, three people including the groom brother died

कुमाऊं में अलग-अलग बरातों के दो वाहन खाई में गिरे, दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 28 Nov 2020 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर/बेड़ीनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर/बेड़ीनाग Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: two vehicles of marriages fell into ditch In Kumaon, three people including the groom brother died
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बागेश्वर और बेड़ीनाग में दो बरातों में शामिल वाहन खाई में गिर गए। इससे दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। काफलीगैर तहसील के जेठाई गांव के निकट बरात में शामिल जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वाहन में सवार अधिकतर लोग छोलिया दल के लोग बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस ने दुर्घटना के लिए चालक को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बंगचूड़ी गांव से बरात सनगाड़ गई थी। रात में करीब 9 बजे बरात में शामिल जीप  लौटते वक्त जेठाई गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रात करीब 11 बजे जिला आपदा प्रबंधन विभाग को जिला कंट्रोल रूम से हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में गौरव कुमार उर्फ गोकुल राम उर्फ गोलू (17) पुत्र भूपेश राम निवासी माणा कभड़ा और महेश सिंह (40) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बंगचूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



काफलीगैर के नायब तहसीलदार बीएस मटियानी ने बताया कि वाहन चालक सुरेश चंद्र निवासी जेठाई वाहन अनियंत्रित होने पर वाहन से कूद गया था और हादसे के बाद भाग गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बागेश्वर जिले के चंतोला गांव से ओम प्रकाश पुत्र कृष्ण राम की बरात पुराना थल आई। देर शाम लौटते वक्त बेलकोट चौपाता के करीब बरात में शामिल वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे के छोटे भाई दीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया। 

बागेश्वर हादसे के घायल
नवीन राम (36) पुत्र हरीश राम निवासी माणा, भगवान सिंह बोरा (17) पुत्र श्याम सिंह निवासी माणा, पंकज कुमार (22) पुत्र महेश राम निवासी माणा, भूपेश राम (32) पुत्र नैन राम निवासी माणा कभड़ा, मुकेश (27) पुत्र सर्वजीत निवासी दिगोली, चंचल राम (27) पुत्र भवानी राम निवासी बाजड़।  इनमें भूपेश राम, पंकज कुमार, भगवान सिंह और नवीन राम को हल्द्वानी रेफर किया गया है।


बेड़ीनाग हादसे के घायल
संदीप पुत्र मोहन राम निवासी नरगोली, पुष्कर पुत्र गणेश राम, पूरन पुत्र राजेंद्र राम, अक्षय पुत्र कृष्ण राम, रोहित पुत्र सुनील कुमार, राकेश, हरीश पुत्र किशन राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed