{"_id":"576451724f1c1b542111b97a","slug":"jcb-s-water-plan-collapsed-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से कपकोट की पेयजल योजना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से कपकोट की पेयजल योजना ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-दूणी सड़क के चौड़ीकरण के काम में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से ग्राम पंचायत कपकोट की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। योजना के क्षतिग्रस्त होने से गांव और नगर पंचायत के कुछ हिस्सों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। गांव के पौराणिक धारों के सूख जाने से समस्या और भी विकराल हो गई है। ग्रामीणों ने योजना के शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एडीबी की ओर से इन दिनों कपकोट-दूणी सड़क के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। पांच दिन पहले जेसीबी की चपेट में आने ने ग्राम पंचायत की पेयजल योजना छेपड़ाभ्योल के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से योजना ठीक नहीं की जा सकी है। योजना के सुचारु न होने से धरखोला, नगर पंचायत क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी आपूर्ति ठप है। नजदीक में कोई अन्य जलस्रोत न होने के कारण ग्रामीणों, नागरिकों समेत मवेशियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पूरन सिंह कपकोटी ने बताया कि एडीबी और पेयजल संस्थान योजना को ठीक करने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। जिससे समस्या और भी बढ़ गई है। योजना के शीघ्र सुचारु न होने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी। पेयजल संस्थान के जेई केसी जोशी ने बताया कि योजना को ठीक करने के लिए कुछ पाइप भेजे गए हैं। शीघ्र पेयजलापूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन