{"_id":"5c598109bdec223604734e66","slug":"jcb-machine-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर जेसीबी मशीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर जेसीबी मशीन सीज
Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jcb
वन विभाग ने बिना अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। यह जेसीबी एक टेलीकॉम कंपनी की ओएफसी केबिल डालने के लिए खुदान कर रही थी। मशीन संचालक पर जेसीबी के दस्तावेज भी नहीं थे।
विज्ञापन
जिले में इन दिनों ओएफसी केबिल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जेसीबी मशीन सड़क किनारे खुदान कर रही है। इधर पौड़ी बैंड के ऊपर रखोली में सड़क किनारे आरक्षित जंगल में जेसीबी से खुदान किया जा रहा है। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने जेसीबी चालक से आरक्षित जंगल में खुदान करने की अनुमति और जेसीबी के दस्तावेज मांगे। चालक ने लिखित अनुमति और दस्तावेज होने से इंकार कर दिया। बगैर अनुमति जंगल खोदने पर टीम ने जेसीबी को सीज कर दिया है। रेंजर एसडी पांडे ने बताया कि अवैध खुदान पर जेसीबी सीज की है।
विज्ञापन