फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB fell into the ditch, two died

जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
JCB fell into the ditch, two died
बागेश्वर जिले में खाई में गिरी जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी
धरमघर/बागेश्वर। धरमघर-माजखेत सड़क पर सड़क कटिंग, डामरीकरण कर रही जेसीबी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

धरमघर-माजखेत सड़क में चुचेर के पास शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे सड़क कटिंग का काम कर रही जेसीबी गहरी खाई में जा गिरी। जेसीबी खाई में गिरने से मौके पर मौजूद लोग गहरी खाई में उतरे। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर विमलेश (20) और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रकाश, लालू और एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को 11 किमी दूर धरमघर में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भेज दिया गया, जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है। मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना का पता चलते ही लोगों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर डामरीकरण किया जा रहा था। घटनास्थल पर सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त थी। इस कारण जेसीबी खाई में जा गिरी। घटना स्थल जिला मुख्यालय से 61 किमी दूर है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed