फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB dug the road

केबल बिछाने के लिए जेसीबी से खोद दी सड़क

Thu, 12 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 12 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
JCB dug the road
जेसीबी ने खोदी रोड - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने के लिए बीएसएनएल ने जेसीबी से हॉटमिक्स की गई 10 किमी की सड़क खोद दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता द्वारा आपत्ति करने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बालीघाट-दोफाड़-रीमा मोटर मार्ग में इन दिनों हॉटमिक्स किया जा रहा है। विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण बीएसएनएल ने सड़क के हॉटमिक्स होने के बाद ओएफसी बिछाने का काम शुरू कर दिया। केबल बिछाने के लिए मैनुअल की बजाय निगम जेसीबी से सड़क खोद रहा है।
विज्ञापन


जिस कारण 10 किमी हॉटमिक्स को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगने से आगे होने वाला हॉटमिक्स का कार्य भी प्रभावित हो गया है। इससे पीएमजीएसवाई विभाग परेशान है। पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता ललित कुमार ने बताया कि हाल ही में हॉटमिक्स का हुआ था। विभाग के जेसीबी से खोदाई करने के कारण हॉटमिक्स को नुकसान पहुंच रहा है। आगे भी हॉटमिक्स का कार्य होना है, लेकिन सड़क किनारे मिट्टी पड़े होने से यह कार्य प्रभावित हो रहा है। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी को फोन पर बताया गया था, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी फराज खान का कहना है कि फाइबर केबल बिछाने के लिए पूरी सावधानी से काम किया जा रहा है। उन्होंने जेसीबी से खोदाई के दौरान सड़क, हॉटमिक्स को नुकसान पहुंचाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed