{"_id":"592b09544f1c1ba515bdacde","slug":"jawahar-navodaya-s-inspiration-is-the-10th-place-found-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय की प्रेरणा ने प्रदेश में पाया 10वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय की प्रेरणा ने प्रदेश में पाया 10वां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रेरणा कांडपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट में बागेश्वर के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रेरणा कांडपाल ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। महर्षि विद्या मंदिर के विनय जोशी 95.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय के छात्र हिमांशु पांडेय ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि इसी स्कूल के छात्र गौरव पांडेय ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्र मनीष ममगई ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
रविवार को सीबीएसई के परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम देखना शुरू कर दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा। जिला टॉप करने वाली जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा प्रेरणा कांडपाल का सपना आईएएस बनने का है। दूसरे स्थान पर रहे विनय जोशी और तीसरे स्थान पर रहे हिमांशु पांडेय इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन