फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   japani mountaineers went off to win nandakote peak

नंदाकोट चोटी को फतह करने निकला जापानी पर्वतारोहियों का दल

Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
बागेश्वर। अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
japani mountaineers went off to win nandakote peak
नंदाकोट के लिए रवाना होता जापानी पर्वतारोहियों का दल। - फोटो : अमर उजाला
जापानी पर्वतारोहियों का एक दल नंदाकोट चोटी को फतह करने के लिए रवाना हो चुका है। पर्वतारोही चोटी के दक्षिणी भाग से पर्वतारोहण करेंगे। इस पूरे अभियान की डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जा रही है। इसके लिए नौ सदस्यीय पर्वतारोहियों के इस दल में चार फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर भी शामिल हैं।  
विज्ञापन

6861 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नंदाकोट चोटी में पर्वतारोहण के लिए जापानी पर्वतारोहियों का दल मंगलवार शाम दिल्ली से बागेश्वर पहुंचा। बुधवार की सुबह दल के सदस्य बेस कैंप के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


प्रसिद्ध पर्वतारोही योसीटोमी ओकूरा दल का नेतृत्व कर रहे हैं। इनके साथ मासारू काडोटानी, टकूमा सुजूकी, टेटसुनोरी होरी, यूजी यमाडा, सिनोबू कोगा, कुन्हिको इसी, हीरोसी हयासी, केनरो नाकाजिमा शामिल हैं। पर्वतारोही दल के लाइजन अफसर पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली के अरविंद सिंह बिष्ट हैं। दल के लीडर 66 वर्षीय योसीटोमी ओकूरा ने बताया कि उनका पर्वतारोहण का कार्यक्रम 24 सितंबर से शुरू होगा। नंदाकोट चोटी के दक्षिणी भाग से पर्वतारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अक्तूबर तक यह अभियान चलेगा। बागेश्वर से रवाना होने के अवसर पर अभियान दल के सदस्यों को पर्वतारोही आलोक साह, भुवन चौबे, योगेश परिहार, दीपक परिहार ने शुभकामनाएं दी। 


जापानी पर्वतारोहियों का यह दूसरा अभियान 
जापान के पर्वतारोही व टीम लीडर योसीटोमी ओकूरा ने बताया कि नंदाकोट चोटी में पर्वतारोहण का यह दूसरा प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 1936 में प्रसिद्ध पर्वतारोही वाई होटा के नेतृत्व में जापानी पर्वतारोहियों के दल ने नंदाकोट में पश्चिम दिशा से पर्वतारोहण करने में सफलता प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed