फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   janmastami celevration in bagnath city

डोले पर विराजमान होकर निकले कान्हा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
janmastami celevration in bagnath city
बागेश्वर के दुग बाजार में मटकी फोड़ते युवा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची है। दुग बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण का भव्य डोला निकला। डोले के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने डोले पर अक्षत और पुष्प वर्षा की। डोले में शामिल श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। राधा कृष्ण मंदिर समेत नगर के चौराहों में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। माखन से भरी मटकी फोड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

सोमवार को दुग बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की भव्य डोला निकला। शोभा यात्रा में शामिल बच्चे, महिलाएं, वृद्ध कान्हा के रंग में रंगे नजर आए। वादियां कान्हा के जयकारों से गूंज रही थी। डोला नुमाईशखेत, सरयू पुल, केमू स्टेशन से वापस होकर तहसील मार्ग, चौक बाजार, दुग बाजार होते हुए वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ। डोला को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। घरों की छतों में भी डोला देखने के लिए लोग काफी संख्या में एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन

कान्हा के डोले पर महिलाओं ने अक्षत और पुष्प चढ़ाए। इससे पहले राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। डोला में बिलौना, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, नदी गांव, नई बस्ती, बागनाथ वार्ड, ठाकुरद्वारा आदि समेत दूरस्थ गांवों से भी लोगों ने हिस्सा लिया। राधा कृष्ण मंदिर समेत नगर के चौराहों में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। माखन से भरी मटकी फोड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही। 27 अगस्त को राधा कृष्ण मंदिर में भंडारा होगा। इसी के साथ श्री कृष्ण महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed