{"_id":"5991e1d54f1c1ba6768b4688","slug":"janmashtami-festival-celebrated-with-reverence","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाया जन्माष्टमी पर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाया जन्माष्टमी पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाया गया। नगर के दुग बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। उधर, नगर पंचायत कपकोट में राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। श्री 1008 काशिल देव मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में देर रात भजनों का गायन और भंडारे का आयोजन हुआ। उधर, भराड़ी बाजार में 15 अगस्त को भव्य झांकी निकलेगी।
विज्ञापन
नगर के दुग बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। पंडित गणेश जोशी और पूरन जोशी ने प्रसाद वितरित किया। वहां प्रबंधक मनोज बचखेती, जीवन तिवारी, पुनीत साह, विजय परिहार, पंकज मनराल, मनोज खेतवाल आदि थे। इधर, सामण धाम बिलौना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहां हरीश सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कमेटी कपकोट के तत्वावधान में रामलीला मैदान से कपकोट, भराड़ी, भयूं, असों से ग्राम पंचायत कपकोट होते हुए श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर तक राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। मंदिर में मान सिंह कपकोटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी ने बताया कि 15 अगस्त को रामलीला मैदान में रस्साकस्सी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
वहां ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, मोहन कपकोटी, त्रिलोक कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, आनंद बल्लभ पांडे, गणेश कपकोटी, भूपाल कपकोटी आदि थे। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मुरूली उडियार चौगांवछीना में राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। वहां पूजा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। उधर, जन्माष्टमी पर्व गरुड़ क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। बैजनाथ और तैलीहाट मंदिर में भजन पाठ हुआ। उधर, कौसानी के राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय मेला सोमवार को शुरू हो गया है। मंगलवार को मुख्य मेला आयोजित होगा।