फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jankra and viral fever spread by Dpti

झांकरा और ढपटी ने फैला वायरल बुखार

Fri, 12 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jankra and viral fever spread by Dpti
स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

कांडा तहसील के झांकरा और ढपटी गांव में वायरल बुखार ने पांव पसार दिए हैं।  इस रोग से कई लोग बीमार पड़े हैं। झांकरा के प्रधान की सूचना पर विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी।

विज्ञापन


डाक्टरों ने दो सौ से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण उन्हें दवाईयां बांटी। जानकारी के अनुसार झांकरा और ढपटी ग्राम पंचायत में वायरल बुखार से कई लोग पस्त पड़े हैं। झांकरा के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र जोशी ने विधायक फर्स्वाण से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विधायक के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डॉ. एनएस टोलिया ने करीब दो सौ रोगियों का स्वास्थ्य का  परीक्षण कर उन्हें दवाईयां बांटी। डॉक्टर टोलिया ने लोगों को उबला पानी खूब पीने, भोजन हल्का लेने, बासी भोजन और कटे फल नहीं खाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को गुनगुने पानी से नहाने और स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। ग्राम प्रधान जोशी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के लिए विधायक और मुख्य  चिकित्साधिकारी के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed