फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jam In Kainchi Dham, Business disturbed in Bageshwar

Bageshwar News: कैंचीधाम के जाम से पहाड़ में प्रभावित हो रहा व्यापार

Sat, 08 Jun 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jam In Kainchi Dham, Business disturbed in Bageshwar
व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर। रानीबाग से कैंचीधाम के बीच रोजाना लगने वाले जाम से पहाड़ के व्यापारी परेशान हैं। जिले के व्यापारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द बाईपास का निर्माण कराने की मांग की है।

शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कैंचीधाम तक लगने वाले जाम से पहाड़ों को भेजे जाने वाले सामान की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। भवाली, खैरना से लेकर अल्मोड़ा, रानीखेत, गरुड़, के बाजार में इसका प्रभाव दिख रहा है। जाम के कारण यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने सरकार से भवाली-रातीघाट बाईपास का जल्द निर्माण कराकर जाम की समस्या का स्थायी निदान करने की मांग की है। वहां पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed