फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jal Sansthan employees united front

जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan employees united front
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार धरना दे चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा को समाप्त करने, समय पर वेतन का भुगतान करने, वेतन और राजस्व संग्रह खाता को एक करने, अवकाश नगदीकरण की राशि भुगतान करने, भविष्य निधि की राशि तत्काल खातों में डालने, ग्रीष्मकालीन वर्दी देने समेत 15 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संयोजक कुशल सिंह रावत और संचालन सह संयोजक नवीन चंद्र पांडे ने किया। प्रदर्शन करने वालों में शेखर चंद्र, देवेंद्र विक्रम सिंह, ख्याली दत्त पांडे, चंचल सिंह, रमेश चंद्र, रोहित राम, राजू अहमद, नसीम मोहम्मद, पूरन चंद्र चौबे, प्रताप सिंह, शेखर चंद्र जोशी, जोगा राम, हेमंत कुमार, भुवन चंद्र पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed