फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jagran and Bhandara will be held on the birthday of Khatu Shyam.

Bageshwar News: खाटू श्याम के जन्मदिन पर होगा जागरण और भंडारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jagran and Bhandara will be held on the birthday of Khatu Shyam.
बागेश्वर। बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन पर जिले में पहली बार भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 30 अक्तूबर की शाम को नुमाइशखेत मैदान में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। एक नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बागनाथ मंदिर में श्याम सखा परिवार के सदस्यों की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजक मंडल के सदस्य हर्षित गोयल ने बताया कि श्याम संकीर्तन कार्यक्रम बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुरू होगा और रात तक चलता रहेगा। जागरण में रुद्रपुर के प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया और बरेली के राम-श्याम सुरों का जागू बिखरेंगे। शनिवार को खाटूश्याम के जन्मदिनर पर आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में आने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, विक्की अग्रवाल, अमित रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, उदित रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed