फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jagdish Bhatt Wins 10000 Meter Race

Bageshwar News: पिथौरागढ़ के जगदीश भट्ट ने जीती दस हजार मीटर की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jagdish Bhatt Wins 10000 Meter Race
बागेश्वर में जारी अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स में दौड़ते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में सोबन सिंह जीना विवि की चार दिनी अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दस हजार मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ महाविद्यालय के जगदीश भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन दस हजार मीटर की दौड़ में बागेश्वर के राहुल सिंह रावल ने दूसरा और पिथौरागढ़ के हितेश भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ के अंकित भट्ट ने पहला, हिमांशु मेहता ने दूसरा और बागेश्वर के राहुल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ के प्रियांशु लक्खा ने पहला, द्वाराहाट के भगत साह ने दूसरा और रानीखेत के राहुल फर्त्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में लोहाघाट के भूपेंद्र बिष्ट ने पहला, बागेश्वर के दीपक चंद्र ने दूसरा और पिथौरागढ़ के सुनील अन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में बेड़ीनाग के रवींद्र सिंह ने पहला, पिथौरागढ़ के सौरभ बिष्ट ने दूसरा और प्रियांशु कुंवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल कूद में लोहाघाट के भूपेंद्र सिंह ने पहला, नारायणनगर महाविद्यालय के कुलदीप सिंह ने दूसरा और मानिला के करन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डिग्री कॉलेज खेल मैदान में डीएम अनुराधा पाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भगवती नेगी और मनोज टम्टा ने किया। वहां पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस धपोला, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. लियाकत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed