फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jae, who was physically abused for marriage, sent Jail to jail

विवाहिता का शारीरिक शोषण करने वाला जेई जेल भेजा

Thu, 25 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 25 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jae, who was physically abused for marriage, sent Jail to jail
rape

विवाहिता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी जेई लोकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के अलावा एससी एसटी में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बता देें कि आरोपी जेई लोकेश देहरादून के डाक पत्थर, विकासनगर का रहने वाला है।

विज्ञापन


 बागेश्वर निवासी एक महिला एनएच में संविदा में कार्यरत जेई लोकेश के घर में काम करती थी। बिलौना में किराए के कमरे में जेई लोकेश दो अन्य साथियों के साथ रहता था। तीन दिन पहले काम करने वाली महिला ने जेई पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी जेई को बृहस्पतिवार सुबह नदीगांव रोड से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed