{"_id":"609d697b8ebc3e86fe181687","slug":"ivermectin-medicine-will-be-distributed-to-prevent-corona-bageshwar-news-hld424272725","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम के लिए बांटीं जाएंगी आइवरमेक्टिन दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम के लिए बांटीं जाएंगी आइवरमेक्टिन दवा
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने और इसे गंभीर रूप लेने से रोकने के लिए कोरोना पर प्रभारी रूप से कार्य करने वाली आइवरमेक्टिन दवा को लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य स्तरीय क्लीनिकल तकनीकी समिति की संस्तुति के बाद राज्य के सभी परिवारों को आइवरमेक्टिन 12 मिग्रा दवा दी जानी है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चें, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, लीवर की बीमारी वाले लोगों को यह दवा नहीं दी जाएगी। दवा की किट स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर सीडीओ, ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
दवा वितरण में बीएलओ, आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्थाएं, नगर क्षेत्र में सभासद का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम से दवा वितरण के लिए जल्द कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने और सभी सहयोगियों की जिम्मेदारी निश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कोविड नियंत्रण समिति के अध्यक्ष होंगे प्रधान
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि होम आइसोलेशन वालों की निगरानी मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड नियंत्रण समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष होंगे। महिला मंगल दल, नवयुवक मंडल दल, वन पंचायत सरपंच, आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम प्रहरी, एनएसएस, एनवाईके के स्वयंसेवी और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य प्रतिनिधि होंगे। समिति का दायित्व गांव में आने वालों को होम आइसोलेट करने, दवा किट उपलब्ध कराने, सभी की निगरानी करना होगा। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए। कौसानी सटेजिंग एरिया में जांच के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले को वहीं होटल अधिग्रहण कर ठहराने के निर्देश भी दिए। वहां प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, जयवर्धन शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।