{"_id":"599483844f1c1bd1018b4591","slug":"itbp-subedar-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में तैनात आइटीबीपी के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल में तैनात आइटीबीपी के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल में तैनात बागेश्वर निवासी आइटीबीपी के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चौनाला लाया जा रहा है। उनके निधन का समाचार सुनने के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के चौनाला गांव निवासी सूबेदार नंदन सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह आइटीबीपी में अरुणाचल में तैनात थे। बुधवार को आइटीबीपी के अधिकारियों ने फोन से परिजनों को हार्ट अटैक से उनके निधन की सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलने पर कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने चौनाला गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतक सूबेदार नंदन सिंह के घर में बूढ़ी माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
तहसीलदार के अनुसार सूबेदार का पार्थिव शरीर अरुणाचल से लाया जा रहा है, जो कि बृहस्पतिवार की देर रात या शुक्रवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। सूबेदार नंदन सिंह के निधन का समाचार सुनने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।