{"_id":"595a75bc4f1c1bf83e8b463c","slug":"invoices-of-23-traders-on-encroachment-and-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और गंदगी पर 23 व्यापारियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और गंदगी पर 23 व्यापारियों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन एसडीएम और नगर पालिका के ईओ ने बाजार क्षेत्र से 11 व्यापारियों के चालान काटे, जबकि सफाई का ध्यान नहीं रखने पर 12 चालान काटे गए।
विज्ञापन
एसडीएम श्याम सिंह राणा और ईओ ईश्वर सिंह रावत ने सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर अतिक्रमण को हटाया। सड़कों और मुख्य मार्गों तक फैलाए गए सामान को हटवाया। सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण करने पर 11 व्यापारियों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
कई व्यापारियों की दुकानों के आगे कूड़ा पाया गया। इस पर 12 व्यापारियों का चालान किया गया। एसडीएम ने व्यापारियों से अतिक्रमण नहीं करने और स्वच्छता पर विशेेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान नदियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंककर कूड़ेदान में ही डालने की आदत बनाने को कहा गया। ईओ ने व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
आवारा पशुओं को एक सप्ताह में गोसदन भेजने के निर्देश
डीएम रंजना ने नगर पालिका और जिला पंचायत को सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं को एक सप्ताह के भीतर गोसदन भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राहगीरों के लिए भी यह पशु खतरा बने रहते हैं।
उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका के ईओ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सहित कपकोट नगर पंचायत के ईओ को एक सप्ताह के भीतर सभी पशुओं को गोसदन भेजने के निर्देश दिए।