{"_id":"5ce1982ebdec2206ff5a670d","slug":"investors-and-agents-in-anantnidhi-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनिधि के कार्यालय में निवेशकों व एजेंटों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनिधि के कार्यालय में निवेशकों व एजेंटों ने किया हंगामा
Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में अनंत निधि सोसायटी के अध्यक्ष व निवेशकों से वार्ता करती पुलिस।
- फोटो : बागेश्वर
अनंतनिधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में निवेशकों और एजेंटों ने 2.45 करोड़ रुपये लौटाने को लेकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में सोसायटी के अध्यक्ष ने सभी का रुपया लौटाने का लिखित आश्वासन दिया। रविवार को गोमती पुल के समीप अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव निवासी लखनऊ पहुंचे।
सोसायटी अध्यक्ष के पहुंचने की खबर लगते ही एजेंट, निवेशक भी पहुंच गए। उन्होंने सोसायटी पर दो माह से रुपया नहीं देने और रुपया देने के लिए टरकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस बीच अध्यक्ष ने सोसायटी की संपत्ति बेचकर रुपया लौटाने की बात कही लेकिन निवेशक नहीं माने। इस बीच हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने भी वार्ता की लेकिन नतीजा नहीं निकला। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां अध्यक्ष नितेश ने लिखित आश्वासन दिया कि जिनकी सावधि का समय पूरा हो गया है उसको 7-15 दिन में भुगतान शुरू कर देगा। वहीं सोसायटी में जो भी निवेशक रुपया लेना चाहता है वापस करेगा। लिखित आश्वासन पर निवेशक और एजेंट मान गए। अध्यक्ष नितेश का दावा है कि मार्च तक का सभी का भुगतान किया गया है जल्द ही यहां भी शुरू किया जाएगा। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सोसायटी अध्यक्ष ने एफडी वालों का 7-15 दिन में बाकी निवेशकों का कागजी कार्रवाई के बाद रुपया देने का आश्वासन दिया है।