{"_id":"de80e756823fa5bcc08bde665e05dcc9","slug":"insurence-advisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में होगी बीमा सलाहकारों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में होगी बीमा सलाहकारों की भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन विभाग के सहयोग से जिला सेवायोजन कार्यालय में 20 जुलाई को 10 बजे से भर्ती मेला शुरू होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि इसमें भारतीय स्टेट बैंक के जीवन बीमा के प्लेसमेंट अधिकारी भाग लेंगे। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत 25 से 45 साल आयु के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बीमा सलाहकार, विक्रय अधिकारियों के 50 पदों पर भर्ती होगी। अभ्यार्थियों को दसवीं और 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र, अंकतालिका, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, वोटर आईडी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। चयनित अभ्यार्थियों को 600 रुपये शुल्क पर दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन