फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions to prepare a detailed proposal for the revival of Garuda Ganga River

Bageshwar News: गरुड़ गंगा नदी के पुनर्जीवन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Fri, 16 Jan 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare a detailed proposal for the revival of Garuda Ganga River
बागेश्वर। जिले में प्राचीन नौलों, धारों और नदियों के संरक्षण-संवर्धन, भू-जल स्तर में सुधार के लिए स्प्रिंग एवं रिवर रीजुविनेशन अथॉरिटी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत गरुड़ गंगा नदी के पुनर्जीवन का कार्य भी किया जाना है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने इसके लिए विस्तृत और व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सारा की बैठक लेते हुए डीएम कोंडे ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विस्तृत सर्वे जरूरी है। इसमें आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के साथ-साथ स्थानीय बुजुर्गों और अनुभवी व्यक्तियों के ज्ञान-अनुभव को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी 15 दिनों के भीतर गरुड़ गंगा सहित अन्य महत्वपूर्ण जल स्रोतों के संरक्षण से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, अभिषेक मेहरा, दीपक भट्ट, उमेश बिष्ट, रविंद्र सिंह मलड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed