फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions to install six new ICU beds in Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में छह नए आईसीयू बेड लगाने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Instructions to install six new ICU beds in Kovid Hospital
बागेश्वर। कोविड रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम विनीत कुमार ने कोविड अस्पताल में छह नए आईसीयू बेड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कोविड अस्पताल में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की उपलब्धता को भी बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिला प्रशासन संसाधन उपलब्ध कराने में हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगा। बताया गया है कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए कोविड अस्पताल में पांच नए वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। अब वेंटिलेटरों की संख्या नौ हो गई है। वहीं डिग्री कॉलेज में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 50 अतिरिक्त बेड लगा दिए गए हैं। अब वहां एक साथ सौ कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। कोविड अस्पताल में 44 नए ऑक्सीजन बेड स्थापित करने के साथ कुल 70 ऑक्सीजन बेड मौजूद हैं। कोरोना संक्रमितों के लिए 90 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैं। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था है। संक्रमितों के इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed