फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for participating in voter roll work

Bageshwar News: मतदाता नामावली कार्यों में भाग लेने के निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions for participating in voter roll work
बागेश्वर। जिला कार्यालय में विशेष पुनरीक्षण के लिए बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक आयोजित कि गई। इसमें राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भूमिका, दायित्वों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। डीएम कोंडे ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो और समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट्स से अधिकारियों से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन, विलोपन और नई नामावली संबंधी कार्यों में सक्रियता से भाग लेने को कहा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह देवली, भाजपा से मदन राम आगरी, कांग्रेस से अर्जुन भट्ट, रंजीत रावत, चामू सिंह देवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed