फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for non-helmet petrol

बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश

Fri, 28 Apr 2017 10:26 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Fri, 28 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions for non-helmet petrol
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों को दुपहिया वाहनों में हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग को चेकिंग के दौरान सड़कों के तीव्र मोड़, रपटों व दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर संबंधित विभाग को सड़कों के दोनों ओर साइनेज लगवाने, मोड़ों का चौड़ीकरण करने के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई विभागों से जनपद के सभी मोटर मार्गों के किनारे टूटे हुए रैलिंग व पैराफिट मरम्मत के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे स्पीड साइनेंज बोर्ड लगाने तथा गड्ढों को भरने, टूटी सुरक्षा दीवारों की मरम्मत के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एवं केएमओयू प्रभारी के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देने को कहा। 
विज्ञापन


 बैठक में उपजिलाधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी, डीईओ आकाश सारस्वत, पीएमजीएसवाई, एडीवी, वर्ल्ड बैंक के अधिशासी अभियंता, केएमओयू के स्टेशन प्रभारी धरणीधर जोशी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed