फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for applying CCTV, driver-operators

सीसीटीवी लगाने, चालक-परिचालकों के सत्यापन के निर्देश 

Fri, 22 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 22 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for applying CCTV, driver-operators
कपकोट थाने में आयोजित पुलिस व विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक।  - फोटो : amar ujala

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई मासूम छात्र की हत्या के बाद भी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। कपकोट तहसील में संचालित होने वाले कई पब्लिक स्कूलों में सीसीटीवी तक नहीं लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने के साथ ही सुरक्षा के अन्य प्रबंध करने को कहा है। 

विज्ञापन


एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को कपकोट थाने में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर मुख्य रूप से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


विद्यालयों में लगाए गए सीसीटीवी, उनकी संख्या और कवरेज क्षेत्र की भी जानकारी ली गई। जिन स्कूूलों में कैमरे नहीं लगाए गए हैं, उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही स्कूल वाहनों के चालक-परिचालकों का सत्यापन जल्द से जल्द कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भगवत सिंह कोरंगा, नंद किशोर आर्य, अरविंद उपाध्याय, गणेश सिंह कपकोटी, चंचल सिंह कपकोटी, भूपेश गढ़िया, किरन जोशी, बीसी पंत, सुशीला बिष्ट, प्रभाकरण, आरसी टम्टा, एचएस कपकोटी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed