{"_id":"5734b7f84f1c1b7a65919bca","slug":"instruction-component-of-plans-to-spend-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं पर शतप्रतिशत पैसा खर्च करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं पर शतप्रतिशत पैसा खर्च करने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागों को धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धनराशि व्यय नहीं होने के कारण विवरण सहित माह के अंत तक प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रथम किस्त में अवमुक्त धनराशि से प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं को पिछले बजट के आधार पर प्रस्तावित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करने को कहा। डीएम ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बी श्रेणी वाले विभागों से ए श्रेणी में आने का प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से पहले त्रैमास में कुल खर्च की जानकारी दी। डीएम ने धीमी प्रगति वाले विभागों से कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में डीडीओ डॉ. महेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीके सक्सेना, बीसी पाठक, पूनम पाठक, लोनिवि के अभियंता आरके पुनेठा, डीएफओ एमबी सिंह, प्रभारी संख्याधिकारी गोपाल सिंह कालाकोटी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन