फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instead of writing an application for leave, you will have to apply on Samarth

Bageshwar News: अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र लिखने के बजाय समर्थ पर करना होगा आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Instead of writing an application for leave, you will have to apply on Samarth
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में नियुक्त प्राध्यापक अब मनमर्जी से अवकाश नहीं ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने छुट्टी लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन में परिवर्तित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राध्यापकों को अवकाश लेने के लिए प्रार्थना पत्र लिखने की बजाय अब समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिले में संचालित तीन डिग्री कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों को अब निर्धारित लीव मॉड्यूल के अनुसार ही अवकाश मिल सकेगा। प्राध्यापकों के प्रत्येक अवकाश पर उच्च शिक्षा विभाग और महाविद्यालय प्रशासन की नजर रहेगी। डिग्री कॉलेज दुगनाकुरी के प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक अंजू अग्रवाल की ओर से सभी महाविद्यालयों को आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

जिसमें महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों को ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां प्राध्यापक अवकाश के लिए कागजों में प्रार्थना पत्र लिखकर अवकाश की मांग करते थे, वहीं अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापक समर्थ पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन करेंगे जिसे प्राचार्य स्वीकृत करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों के अवकाश के रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज करने से निर्धारित लीव मॉड्यूल का पालन होगा। एक प्राध्यापक को 14 दिन का अवकाश, एक दिन की ईएल, 14 दिन की ड्यूटी लीव, कार्यकाल के दौरान दो साल की मेडिकल लीव और कुछ विशेष अवकाश दिए जाते हैं।
इधर, बीडी पांडेय परिसर के निदेशक प्रो. जीसी साह ने बताया कि परिसर में पूर्व की भांति अवकाश की प्रक्रिया संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed