{"_id":"57e6d2d94f1c1b5d19a82274","slug":"inspection-of-road-construction-in-the-area-of-kanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करती ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कांडा तहसील क्षेत्र में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सड़कों में मानक और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम पंचायत ससोला व जल्थाकोट में बन रही सड़कों का निरीक्षण करते हुए सड़कों की गुणवत्ता, चौड़ाई व अन्य निर्माण कार्यों में मानकों का पूरा ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण से हजारों की ग्रामीण आबादी को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य गांवों को भी मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बीडीओ संगीता आर्या, अभियंता सुशील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट, दीपक मनकोटी, दीपक कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन