{"_id":"679133cf9879700ca90dcca1","slug":"inspection-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112698-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जांच टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जांच टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण
Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश स्तर से गठित जांच टीम ने दूसरे दिन भी कांडा क्षेत्र की खड़िया की खानों का निरीक्षण किया। जांच टीम ने नक्शे के अनुसार खान और खनन का जायजा लिया। टीम आगे भी खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर खनन कार्य में हुए मानकों के पालन की जांच करेगी।
बीते मंगलवार को अपर निदेशक डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने कांडे कन्याल गांव में खड़िया खान का निरीक्षण किया था। दूसरे दिन भी टीम ने निरीक्षण के दौरान पट्टाधारकों के दस्तावेज, मानकों के अनुसार खनन, खनन से हो रहे असर समेत अन्य बिंदुओं की जांच की। टीम ने स्वीकृत माइन से बाहरी क्षेत्र में खोदाई तो नहीं की गई, इसकी भी जांच की। भू वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक विधि से हो रहे खनन की जांच की। टीम क्षेत्र की खानों का निरीक्षण कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। टीम में उप निदेशक लेघराज, भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, सहायक भू वैज्ञानिक सुनील दत्त जिला खान अधिकारी नाजिया हसन आदि मौजूद रहे। संवाद