फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection In DIET

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण् निदेशक ने किया डायट का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inspection In DIET
बागेश्वर में डायट में चल रही गतिविधियों का जायजा लेते निदेशक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक राकेश कुमार कुंवर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। निदेशक ने संस्थान में चल रही समस्त गतिविधियों की समीक्षा की। संकाय सदस्यों से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

कुंवर ने सबसे पहले नियोजन विभाग का निरीक्षण किया। विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने उन्हें इस सत्र में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए विज्ञान गतिविधि कार्यशाला, पीएम विद्या के राज्यस्तरीय क्रियान्वयन और थियेटर इन एजुकेशन कार्यशाला के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रस्तावित गतिविधियों और जिला स्तरीय सुझाव समिति से प्राप्त सुझावों के बारे में भी जानकारी की। डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने शिक्षा के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यों और संस्थान के विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने डायट के कार्यों पर संतोष जताया और आगे भी बेहतर कार्य करने को कहा। इस मौके पर उप निदेशक प्रदीप रावत, प्रभारी सीईओ पदमेंद्र सकलानी, सीमेट के डॉ. मोहन बिष्ट, रमेश मौर्या, मदन मोहन गुरुरानी, उमेद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed