फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inquiry On UREDA Solar Lights

प्रभारी मंत्री ने दिए उरेडा के सोलर लाइटों की जांच के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inquiry On UREDA Solar Lights
बागेश्वर में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री बहुगुणा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उरेडा की सोलर लाइटों की जांच के निर्देश डीएम को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटिया गुणवत्ता की सोलर लाइट लगाने की पुष्टि होती है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। मंत्री ने जिला योजना की बैठक में विभागीय अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री के तेवरों से अधिकारी सहमे-सहमे से दिखाई दिए। मंत्री ने 43.75 करोड़ की जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित किया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक लेते हुए मंत्री ने कहा कि जिले का विकास प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी भूमिका निभाएं।
जिला योजना समिति के सदस्य हरीश ऐठानी ने जिला योजना समिति की बैठक से पहले प्रस्ताव लेने के लिए बैठक न बुलाने पर सवाल खड़े किए। कहा कि बैठक मात्र औपचारिकता है। इस पर मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए बिना ही जिला योजना में योजनाएं प्रस्तुत करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया की मांग पर सुअर और बंदरों से खेती को बचाने के लिए सुरक्षा के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश डीएफओ हिमांशु बागरी को दिए। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, हेमा देवी, पुष्पा देवी, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed