फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   informed about government campaign

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Thu, 15 Feb 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 15 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
informed about government campaign
विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इंटर कॉलेज काफलीगैर में विधिक साक्षरता एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को कानूनी, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शुभारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों की जानकारी देना है। उन्होंने महिला हिंसा, महिला एवं बाल उत्पीड़न अधिनियम, बालश्रम,पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, जूवेनाइल एक्ट, साइबर क्राइम की जानकारी भी दी। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि कॉमन सेंटर से प्रमाण पत्र बनाए जा सकते हैं। वन विभाग के एसडीओ बीएस साही ने वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिविर में वन विभाग, कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व, सैनिक कल्याण, पशुपालन, विभाग द्वारा अपन-अपने विभाग की योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए। शिविर में प्रशिक्षु आइएएस नेहा मीणा, पशुचिकित्साधिकारी पीएस ह्यांकी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली, ग्राम प्रधान बौड़ी मोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed