{"_id":"57a76f1d4f1c1b392f2b8959","slug":"information-on-the-bodies-in-the-river-flowing-chaos-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में शव बहने की सूचना पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में शव बहने की सूचना पर अफरातफरी
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू नदी में शव देखे जाने की सूचना के बाद विकास भवन के समीप पहुंचे एसडीआरएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम सरयू में बहे बच्चे की खोजबीन का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को नदी में शव के बहने की सूचना पर एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन नदी में कुछ नहीं मिला।
बृहस्पतिवार की देर शाम नदी किनारे खेलने के दौरान सरयू में बहे 10 वर्षीय राहुल पुत्र गोविंद राम की तलाश पुलिस के जवानों ने रविवार को जारी रखी। रविवार की सुबह केशव लाल ने पुलिस को सरयू में शव के बहकर जाने की सूचना दी।
इस सूचना पर एसडीएम फिंचाराम चौहान, तहसीलदार खुशबू आर्या, सीओ उत्तम सिंह नेगी एसडीआरएफ के जवानों की टीम केे साथ आधा किमी दूर विकास भवन के समीप स्थित पुल पर पहुंचे। इसके बाद जवानों ने ढूंढखोज अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस प्रशासन ने लापता राहुल की ढूंढखोज के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।