{"_id":"5871200e4f1c1b0a3215939e","slug":"information-from-the-police-of-firing-the-department-created-a-flutter","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोली चलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
। शुक्रवार की शाम बागेश्वर नगर के मंडलसेरा क्षेत्र के आसपास गोली चलने की अफवाह ने पुलिस का खूब पसीना बहाया। सूचना पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना के संबंध में कोई पता नहीं चल सका।
शुक्रवार की शाम कुछ लोगों को मंडलसेरा में गोली चलने की चर्चा करते सुना गया। देखते ही देखते यह खबर पुलिस तक भी पहुंच गई। गोली चलने की जानकारी मिलने पर शाम लगभग साढ़े छह बजे कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस का एक दल मंडलसेरा क्षेत्र में पहुंच गया। पुलिस ने मंडलसेरा क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ की परंतु गोली चलने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी न मिलने के बाद पुलिस दल वापस लौट आया। कोतवाल ने बताया कि गोली चलने के संबंध में चर्चाएं पूरी तरह से अफवाह थीं। मौके पर जाने बाद कोई सत्यता नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि अफवाह किसने फैलाई इसका पता लगाया जा रहा है।