फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Industrial Development Advisor tested the status of development

सीएम के औद्योगिक विकास सलाहकार ने परखी विकास की स्थिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Industrial Development Advisor tested the status of development
लोनिवि निरीक्षण भवन बागेश्वर में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते सीएम के - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री के औद्योगिक विकास सलाहकार डॉ. केएस पंवार ने मुख्यमंत्री की 67 में से अधूरी पड़ी 47 घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों के जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। जनप्रतिनिधियों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. पंवार ने सुबह लोनिवि निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने पैराग्लाइडिंग योजना में गड़बड़ी की जांच करवाने, पाकड़ गांव में खड़िया खनन के मलबे से पेयजल स्रोत बचाने की मांग की। विकास भवन में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में संजय परिहार ने पर्यटन विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र में तैनात आयुर्वेदिक डॉक्टर दंपति ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इस पर सलाहकार समिति के सदस्यों ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से सभी कर्मचारियों की तैनाती स्थल की सूची देने को कहा।
विज्ञापन

बैठक के बाद सलाहकार डॉ. पंवार ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री काफलीगैर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, श्रम संविदा बोर्ड के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, ओएसडी गोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरुड़ हेमा देवी, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीष कनवाल, राहुल वोहरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed