फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Indane gas Cylinder Vechicle First TIme In Bhairuchaubatta

पहली बार रसोई गैस का वाहन पहुंचा तो खुशी थी देखने लायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Indane gas Cylinder Vechicle  First TIme In Bhairuchaubatta
बागेश्वर के भैरूचौबट्टा में गैस वाहन पहुंचने पर कर्मचारियों का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। असुविधा की मार के बाद जब सुविधा मिलती है तो वह किसी मरहम सरीखी होती है। भैरूचौबट्टा के लोगों को इसका एहसास इलाके में पहली बार रसोई गैस का वाहन पहुंचने पर हुआ। क्षेत्र के लोगों ने इस खुशी में गदगद होकर गैस एजेंसी कर्मचारियों का स्वागत और सम्मानित किया।
विज्ञापन

रसोई गैस की होम डिलिवरी नगरों और महानगरों के लिए तो आम बात है लेकिन दुर्गम इलाकों में आज भी गैस सिलिंडर रिफिल कराना पहाड़ चढ़ने जितना कठिन है। जिले के भैरूचौबट्टा क्षेत्र की दास्तान भी कुछ ऐसी ही है। यहां रसोई गैस का वाहन नहीं जाता था। क्षेत्र के लोगों को करीब 20 किमी दूर जिला मुख्यालय से रसोई गैस का सिलिंडर रिफिल कराना पड़ता था।
विज्ञापन

भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र लंबे समय से क्षेत्र में रसोई गैस के वाहन की सुविधा देने के लिए संघर्षरत थे। शनिवार को पहली बार रसोई गैस का वाहन क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने रसोई गैस एजेंसी कर्मियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस रिफिल कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब लोगों को घर के पास सिलिंडर मिलेगा। गणेश चंद्र धौनी, कमलेश चंद्र धौनी, मदन मोहन, मनोहर धौनी, विशन नाथ, सुशील कुमार आदि ने रसोई गैस रिफिल कराने की सुविधा मिलने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कहा है कि अब नियमित रूप से क्षेत्र में रसोई गैस का वाहन आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed