फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Increase threat from landslide

भूस्खलन से खतरा बढ़ा

Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Increase threat from landslide
भूस्‍खलन से खतरा बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सोमवार सुबह जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। तेज बारिश से सरयू, गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने संगम पर पहुंचकर लोगों को नदियों के नजदीक तक न जाने की हिदायत दी। कुलूर नदी का जलस्तर बढ़ने से धौलियापाटा गांव के पास भारी भूस्खलन हो गया। इससे वहां मोटर पुल की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से बागेश्वर-पिंडारी सड़क, जजी-जौलकांडे-शीशाखानी, बागेश्वर-अमसरकोट, अग्रणी चीराबगड़-पोथिंग, भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क के विभिन्न हिस्सों में मलबा भर गया है। पिंडारी सड़क के हरसीला की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से सड़कों पर आया मलबा शीघ्र हटाने के लिए लोनिवि को निर्देश देने को कहा है। कुलूर नदी का जलस्तर बढ़ने से धौलियापाटा गांव में भारी भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन से पुल की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। भूस्खलन से हाइटेंशन लाइन को भी खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान सुरेश बनाई ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा के शीघ्र इंतजाम करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed