फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Increase the capacity of the transformer Tknar

टकनार के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएं

Sat, 07 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 07 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 76 किमी दूर पर टकनार गांव में कम क्षमता वाला बिजली का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। शाम होते ही लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज डिम हो जाती है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। लोग टीवी पर कोई भी कार्यक्रम नहीं देख पाते हैं। सप्ताह में दूसरे और तीसरे दिन ओवरलोडिंग के से ट्रांसफार्मर पर लगा फ्यूज भी फ्यूज उड़ जाता है। इस कारण गांव के 56 परिवारों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक और ट्रांसफार्मर की मांग लंबे समय से चली आ रही है। 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दिन में कई बार चरमरा जाती है। कम वोल्टेज से रात में जंगली जानवरों का भय अलग से रहता है। जंगली सुअर शाकभाजी, अनाज आदि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई जगह पेड़ों की टहनियां भी लाइन को छू रही हैं। जिससे करेंट लगने का भय अलग से सता रहा है।
विज्ञापन


किसी अनहोनी से बचने के लिए टहनियों की लॉपिंग होनी जरूरी है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने, टहनियों की शीघ्र लॉपिंग करने की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान लाल सिंह मेेहरा, भरत मेहरा, सुंदर मेहरा, नंदन सिंह मेहरा, हयात सिंह मेहरा आदि शामिल हैं। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित जेई को निरीक्षण पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी। इसी के बाद आगे की कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed