{"_id":"5dc05f6f8ebc3e01740f8568","slug":"increase-cleaners-bageshwar-news-hld3627811126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छक बढ़ाओ, रोज सफाई करवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छक बढ़ाओ, रोज सफाई करवाओ
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बागेश्वर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में दो माह बाद उत्तरायणी मेला होगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें सभासदों ने सफाई के संसाधन बढ़ाने के लिए हंगामा किया।
सभासदों ने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। सदस्यों ने कहा कि नगर में स्वच्छकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। ऐसा न होने के कारण कई वार्डों में समय से सफाई नहीं हो पा रही है। कई नालियां चोक हो चुकी हैं, जिससे पानी रास्तों पर फैल रहा है। कई जगह पर झाड़ियां नहीं काटी गई हैं। रास्ते उबड़-खाबड़ हो गए हैं।
आम राहगीरों को इसमें चलने में परेशानी हो रही है। पालिका अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभासद अपने स्तर से भी वार्डों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। इस दौरान भवन कर बढ़ाने की भी बात कही गई। बैठक में ईओ राजदेव जायसी ने अन्य विभागीय अधिकारियों से भी समय रहते सड़क, बिजली, पानी वितरण व्यवस्था सुधारने को कहा। बैठक में सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, भूपेंद्र सुयाल, नीमा दफौटी, देवेंद्र परिहार आदि रहे।